+91 9711414783   [email protected]  

[google-translator]

केवीएस और टीईटी परीक्षा के लिए संधि पर स्टडी नोट्स


 

संधि:- दो पदों में संयोजन होने पर जब दो वर्ण पास -पास आते हैं , तब उनमें जो विकार सहित मेल होता है , उसे संधि कहते हैं !

संधि के प्रकार:

1. स्वर संधि :दो स्वरों के पास -पास आने पर उनमें जो रूपान्तरण होता है , उसे स्वर कहते है ! स्वर संधि के पांच भेद हैं :-

  • दीर्घ स्वर संधि
  • गुण स्वर संधि
  • यण स्वर संधि
  • वृद्धि स्वर संधि
  • अयादि स्वर संधि

A- दीर्घ संधि- जब दो सवर्णी स्वर पास -पास आते हैं , तो मिलकर दीर्घ हो जाते हैं !

जैसे:-
अ+अ = आ, भाव +अर्थ = भावार्थ
इ +ई = ई, गिरि +ईश = गिरीश
उ +उ = ऊ, अनु +उदित = अनूदित
ऊ +उ =ऊ, वधू +उत्सव =वधूत्सव

B- गुण संधि :- अ तथा आ के बाद इ , ई , उ , ऊ तथा ऋ आने पर क्रमश: ए , ओ तथा अनतस्थ र होता है इस विकार को गुण संधि कहते है !

जैसे :-
अ +इ =ए देव +इन्द्र = देवेन्द्र
अ +ऊ =ओ जल +ऊर्मि = जलोर्मि
अ +ई =ए नर +ईश = नरेश
आ +इ =ए महा +इन्द्र = महेन्द्र
आ +उ =ओ नयन +उत्सव = नयनोत्सव

C- यण संधि :- यदि इ , ई , उ , ऊ ,और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो इनका परिवर्तन क्रमश: य , व् और र में हो जाता है !

जैसे –
इ का य = इति +आदि = इत्यादि
ई का य = देवी +आवाहन = देव्यावाहन
उ का व = सु +आगत = स्वागत
ऊ का व = वधू +आगमन = वध्वागमन
ऋ का र = पितृ +आदेश = पित्रादेश

D- वृद्धि संधि :- यदि अ अथवा आ के बाद ए अथवा ऐ हो तो दोनों को मिलाकर ऐ और यदि ओ अथवा औ हो तो दोनों को मिलाकर औ हो जाता है !

जैसे –
अ +ए =ऐ एक +एक = एकैक
अ +ऐ =ऐ मत +ऐक्य = मतैक्य
अ +औ=औ परम +औषध = परमौषध
आ +औ =औ महा +औषध = महौषध
आ +ओ =औ महा +ओघ = महौघ

E- अयादि संधि :- यदि ए , ऐ और ओ , औ के पशचात इन्हें छोड़कर कोई अन्य स्वर हो तो इनका परिवर्तन क्रमश: अय , आय , अव , आव में हो जाता है

जैसे –
ए का अय ने +अन = नयन
ऐ का आय नै +अक = नायक
ओ का अव पो +अन = पवन
औ का आव पौ +अन = पावन
न का परिवर्तन ण में = श्रो +अन = श्रवण

2- व्यंजन संधि : व्यंजन के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उस व्यंजन में जो रुपान्तरण होता है , उसे व्यंजन संधि कहते हैं

जैसे :-
प्रति +छवि = प्रतिच्छवि
दिक् +अन्त = दिगन्त
दिक् +गज = दिग्गज
अनु +छेद =अनुच्छेद
अच +अन्त = अजन्त

3 – विसर्ग संधि : – विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन का मेल होने पर जो विकार होता है , उसे विसर्ग संधि कहते हैं !

जैसे –
मन: +रथ = मनोरथ
यश: +अभिलाषा = यशोभिलाषा
अध: +गति = अधोगति
नि: +छल = निश्छल
दु: +गम = दुर्गम

धन्यवाद

सीजीएस कोचिंग टीम (CGS Coaching Team)

पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

 

नए बैच उपलब्ध है, आज ही ज्वाइन करे।

​​फीस, क्लास टाइमिंग और​ ​कोर्स की अवधि​ के बारे में अधिक जानकारी के लिए ​​

कृपया हमें निम्न नंबरों पर कॉल करें (दिल्ली के लिए : 09711414783,

जयपुर के लिए : 07290027963, वाराणसी के लिए : 09873497776)

You may also like